फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   without polie escorts team will not disconnect connection

बिना सुरक्षा नहीं काटेंगे कनेक्शन, सिर्फ कुंडी खटकाएंगे

Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
without polie escorts team will not disconnect connection
फर्रुखाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जनपद शाखा की बैठक में अवर अभियंताओं ने बिना सुरक्षा बल के कनेक्शन न काटने की बात कही। कहा कि ऐसी स्थिति में सिर्फ कुंडी खटखटाएंगे। बिना सामग्री दिए काम करने का दबाव बनाने पर वर्क टू रूल आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सभी ने व्यवस्था दो, काम लो का नारा लगाया।
विज्ञापन

बेवर रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र भोलेपुर पर शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन जनपद शाखा की बैठक जेई सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अवर अभियंता और प्रोन्नत एसडीओ ने समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में संगठन के क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर विनोद कुमार शामिल हुए। अवर अभियंताओं ने कहा
विज्ञापन

कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में केवल विद्युत आपूर्ति व मरम्मत का काम किया जाएगा। बिना सुरक्षा बल के विद्युत संयोजन विच्छेदन का कार्य नहीं कराया जाएगा। केवल उपभोक्ताओं के घर की कुंडी बजाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन द्वारा बिना विद्युत सामग्री उपलब्ध कराए काम करने का दबाव बनाया जाएगा तो वह सभी लोग वर्क टू रूल का आंदोलन चलाने पर बाध्य होंगे। अवर अभियंताओं ने क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर विनोद कुमार से समस्याओं

का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रबंधन से वार्ता कर ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान जनपदीय सचिव रंजीत मौर्या समेत अन्य पदाधिकारी व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed