फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Whether it is OPD or ward, doctor is not found

Farrukhabad News: वार्ड और ड्यूटी रूम के बीच में गायब हो जाते डॉक्टर

Mon, 28 Nov 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Whether it is OPD or ward, doctor is not found
लोहिया अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में मरीजों को डॅक्टर ढूंढे नहीं मिलते हैं। ओपीडी में खाली कुर्सी देख जानकारी करने पर बताया जाता है कि डॉक्टर राउंड पर हैं और वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि उन्हें भी देखने डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का कहना है कि अक्सर ड्यूटी रूम में डॉक्टर नहीं मिलते हैं।
पूछने पर कह दिया जाता कि राउंड पर हैं, जबकि वार्डों में दो-दो दिन तक डॉक्टर मरीजों का हाल देखने नहीं जाते।
डॉक्टर स्टाफ नर्स के पास बैठक कर मरीज की फाइल पर दवाएं लिखकर खानापूरी करके लौट जाते हैं।
सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आर्थो सर्जन के कमरे के बाहर दिव्यांग बोर्ड में जाने का बोर्ड लगा था। जबकि फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार और सर्जन डॉ. बहीदुल हक राउंड पर होना बताए गए।
विज्ञापन

जबकि वार्डों में जानकारी ली गई, तो बताया गया कि यहां डॉक्टर रविवार से आए ही नहीं।
कमालगंज के बीबीपुर निवासी श्रीपाल पेट दर्द की वजह से शुक्रवार को भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अभी तक देखने नहीं आए। दवाएं भी काफी कम चल रही हैं। नाश्ता और खाना समय से मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेपुर के दारापुर निवासी राम सिंह बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि हाथ में लगी बीगो खराब है। इंजेक्शन लगने पर सूजन आ जाती है। स्टाफ से बदलने को कहा, तो सुना नहीं और डाक्टर देखने नहीं आते।

‘डॉक्टर की कमी होने की वजह से राउंड में समय लगता है। डॉक्टर रोजाना मरीजों को देखने जाते हैं। यदि किसी मरीज की शिकायत है तो वह इसे खुद दिखवाएंगे। मरीजों की शिकायतें दूर की जाएंगी।’
-डॉ राजकमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed