{"_id":"67c9e01db8268fe1f2062ef6","slug":"weather-changed-wheat-crop-fell-due-to-strong-winds-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-121462-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल
Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
खेतों में गिरी गेहूँ फसल।
- फोटो : खेतों में गिरी गेहूँ फसल।
फर्रुखाबाद। जिले में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया, जबकि ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अचानक बढ़ी ठंड के चलते लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।
तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर हवाएं इसी रफ्तार से चलती रहीं तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दिन में हल्की धूप के बावजूद पछुआ हवाओं के चलने से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ गई है।
तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। किसान रामभरोसे, दीनदयाल, हरीबाबू, रामबाबू, राकेश कुमार व लटूरी सिंह आदि किसानों का कहना था कि तेज हवाओं से गेहूं की बालियां झुकने के कारण अनाज हल्का होने का खतरा है। यदि बारिश हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हवा की गति तेज रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि हवाओं की गति काफी है। ऐसे में किसान खेतों में पानी लगाने से बचें। सरसों में भी यही विधि अपनाएं।