फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Waterlogging due to heavy rains, problems in transportation

Farrukhabad News: झमाझम बारिश से जलभराव, आवागमन में दिक्कत

Thu, 12 Sep 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rains, problems in transportation
फर्रुखाबाद। बुधवार सुबह से तीन बार हुई झमाझम बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक दिक्कतें खड़ी कर दीं। निचले इलाकों में जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव से सब्जी और हवा चलने से गिरने से धान के किसानों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तीन बजे से दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर बाद दो बार झमाझम बारिश से शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम, लाल सराय, स्टेट बैंक गली, पलरिया, रस्तोगी मोहल्ला, बीबीगंज, भीकमपुरा, खटकपुरा, लिंजीगंज, नुनहाई कटरा आदि मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई। लाल सराय मुख्यमार्ग पर पानी भरने से जाम लगा। रोडवेज बस अड्डा के सामने जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के आसपास खेतों में खड़ी गोभी, टमाटर, मिर्च, पालक, सोया आदि में खासा नुकसान हुआ। खेतों में फसलें गिरने से धान के किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए। बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट आई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed