{"_id":"611fda9d8ebc3e79b50f5c8e","slug":"waterlogging-due-to-heavy-rain-relief-from-heat-farrukhabad-news-knp647263463","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से जलभराव, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से जलभराव, गर्मी से राहत
विज्ञापन
शहर के लालसराय में बारिश के भरे पानी से गुजरते वाहन।
- फोटो : FARRUKHABAD
झमाझम बारिश से जलभराव, गर्मी से राहत
फर्रुखाबाद। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर में झमाझम बारिश से कई मोहल्लों, सड़कों पर जलभराव हो गया। तलैया फजल इमाम में एक-एक फीट पानी भरने से नाला सफाई निरर्थक साबित हुई। राखी दुकानदारों को खासा नुकसान पहुंचा।
करीब 20 दिन से भीषण गर्मी से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा था। शुक्रवार सुबह घने बादल छा गए। तेज हवा से मौसम सुहाना हो गया। करीब 10 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर में झमाझम में तब्दील हो गई।
ढाई बजे बारिश इतनी तेज हुई कि रोडवेज बस स्टैंड, भीखमपुरा, बीबीगंज अनाज मंडी, लाल सराय, लिंजीगंज, खड़ियाई, ढुइया, कछियाना, नखास, स्टेट बैंक गली, आईटीआई आदि क्षेत्रों में भीषण जलभराव हो गया। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा जलभराव तलैया फजल इमाम में हुआ। यहां एक-एक फीट पानी भर गया। नाला सफाई अभियान भी बस्ती के लोगों के लिए निरर्थक साबित हुआ।
विज्ञापन
दिन भर कभी तेज तो कभी धीमी गति से पानी बरसने से सड़कों के किनारे सजी राखी की दुकानों को खासा नुकसान हुआ है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने करीब 40 मीटर दूरी तक एक-एक फीट पानी भर गया। यात्रियों के कपड़े भी खराब हो गए।
धान की फसल को होगा लाभ
किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल सूख रही थी। लोग नलकूप से पानी लगाकर लाखों रुपये का नुकसान उठा रहे थे। बारिश से धान की फसल को जीवनदान मिल गया। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे।
सब्जी की फसलों को नुकसान
कस्बों के किनारे बड़ी संख्या में किसान खेतों में सब्जी उगाते हैं। बारिश होने से तोरई, लौकी, करेला जैसी फसलों को नुकसान हुआ। नेकपुर खुर्द निवासी सब्जी किसान नेम सिंह ने बताया कि यदि कई दिन लगातार बारिश होगी, तो खेतों में जलभराव हो जाएगा। इससे पत्तेदार सब्जियां गल जाएंगी।