{"_id":"5f454c168ebc3e3cf2690bb6","slug":"water-supply-farrukhabad-news-knp578810189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद के छह, फतेहगढ़ के चार मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद के छह, फतेहगढ़ के चार मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर और फतेहगढ़ के दो नलकूपों की मोटरों को दूसरे दिन भी सही नहीं किया जा सका। इससे मंगलवार को भी 10 मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रही। कई ऊंचे स्थानों पर लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते रहे। निचले इलाकों में चंद मिनट में ही पानी बंद कर दिया गया।
शहर के लाल सराय स्थित मछली मंडी के नलकूप की मोटर फुंकने से तलैया फजल इमाम, बूरा वाली गली, मदारबाड़ी, लालगेट, गंगानगर आंशिक, रेटगंज, ग्राटगंज, मन्नीगंज और खटकपुरा मोहल्लों की जलापूर्ति ठप है।
लाल सराय टंकी के नीचे लगे नलकूप में नाममात्र का बालू युक्त पानी निकलता है। उधर, फतेहगढ़ के नरेंद्र सरीन स्कूल के पास लगे नलकूप की भी मोटर को फुंकने के बाद सही नहीं किया जा सका है। आसपास के चार से अधिक मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित हुई है। लोग पानी को परेशान हैं।
विज्ञापन
‘ट्रांसफार्मर में फाल्ट से मोटर फुंके हैं। बनवाने के लिए भेजे गए हैं। अभी तक नहीं मिले हैं। जैसे ही मिलेंगे उनके लगवाकर जलापूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि दूसरे नलकूपों से पानी देने का प्रयास किया जा रहा है।’ -शशिभूषण उर्फ ब्रजभूषण, जोन प्रभारी लालसराय, फतेहगढ़।