फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wake administration after the death of a migrant, 11 family quarantine

प्रवासी की मौत के बाद जागा प्रशासन, 11 परिजन क्वारंटीन

Sun, 31 May 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Wake administration after the death of a migrant, 11 family quarantine
प्रवासी की मौत के बाद जागा प्रशासन, 11 परिजन क्वारंटीन
विज्ञापन

नवाबगंज। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नादी वीरपुर में 18 मई को अहमदाबाद से लौटे प्रवासी की जुकाम, बुखार व खांसी से शनिवार को मौत हो गई। उसकी कोरोना जांच न कराए जाने से गांव में दहशत है। इस संबंध में अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने सुबह नौ बजे दो एंबुलेंस भेजकर प्रवासी के 11 परिजनों को फैसिलिटी सेंटर भेजकर क्वारंटीन करा दिया।
गांव नादीवीरपुर निवासी 54 वर्षीय ग्रामीण अहमदाबाद में गोलगप्पे बेचता था। श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से वह 18 मई को ट्रेन से कानपुर और वहां से फर्रुखाबाद आया। रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर पहुंचा और शाम को ही उसे बुखार आ गया। शुक्रवार को लोहिया अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बीच वह परिजनों से लेकर गांव में संपर्क करता रहा। ग्रामीण कोरोना की आशंका से उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए।ं रविवार सुबह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। प्रवासी के संपर्क में आए 11 परिजनों को चिह्नित कर मेजर एसडी सिंह फैसिलिटी सेंटर पहुंचाकर उन्हें क्वारंटीन करा दिया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी की जांच कराई जाएगी। गांव का सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहुंचने का रास्ता नहीं
मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरौली के मजरा नादी वीरपुर में जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। गत वर्ष गांव में एंबुलेंस न पहुंच पाने से प्रसूता की मौत हो गई थी। वहीं रविवार को कोरोना संदिग्ध प्रवासी के परिजनों के नमूने लेने को मेडिकल मोबाइल यूनिट एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।

इस संबंध में प्रधान अंजली यादव के पति सतेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के लिए करीब ढाई किमी रोड बननी है जो ग्राम निधि से नहीं बनाई जा सकती है। उन्होंने मनरेगा से चकरोड पर मिट्टी डलवा दी थी। सड़क बनवाने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को पहले से ही जानकारी है। वही इस समस्या का निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed