Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Waiting for a pontoon bridge, farmers are forced to take a 25 km detour to reach their fields.

Farrukhabad News: पैंटून पुल का इंतजार, 25 किमी का चक्कर लगाकर खेतों तक जा रहे किसान

Sat, 14 Nov 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Waiting for a pontoon bridge, farmers are forced to take a 25 km detour to reach their fields.
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। रामगंगा नदी के लभेड़ा घाट पर पैंटून पुल बनाने का काम अक्तूबर में प्रस्तावित था, लेकिन नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे कटरी क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेत नदी के दूसरी ओर होने के कारण किसानों को ट्रैक्टर लेकर करीब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुछ किसान नाव के सहारे नदी पार कर खेतों तक पहुंच रहे हैं। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की बोआई का समय होने से किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह में लोक निर्माण विभाग ने रामगंगा नदी पर अस्थायी पैंटून पुल बनवाया था। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में राहत मिली थी। इस बार भी बाढ़ का पानी उतरने के बाद अक्तूबर में पुल निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन विभागीय प्रक्रिया पूरी नहीं होने से काम शुरू नहीं हो सका। अब विभाग ने करीब 35 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

महोलिया, चारिया, मोकुलपुर, लभेड़ा, रेंगापुर, आलादपुर भटौली, निगार और करनपुर दत्त समेत आसपास के गांवों के किसानों की जमीन नदी के पार है। पुल न होने से उन्हें अमृतपुर, राजेपुर और हुल्लापुर होकर खेतों तक पहुंचना पड़ रहा है। किसान देवेंद्र सिंह सोमवंशी, राजवीर, रोहित सिंह, विकास सिंह और निरभान सिंह का कहना है कि कटरी क्षेत्र में बाढ़ के कारण साल में एक ही फसल मिल पाती है। ऐसे में बोआई में देरी होने से पूरी फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

=======
जून तक रहता है पुल, बाढ़ में खोल दिया जाता है
लभेड़ा घाट पर पैंटून पुल अक्तूबर में बनाकर जून के अंत तक आवागमन के लिए रखा जाता है। बाढ़ का मौसम शुरू होने पर इसे खोल दिया जाता है। इस बार निर्धारित समय पर निर्माण नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब पुल निर्माण शासन से बजट की स्वीकृति मिलने पर निर्भर है।
=====
फोटो-28, धर्वेंद्र सिंह
गांव महोलिया के पूर्व प्रधान धर्वेंद्र सिंह का कहना है कि पुल न होने से ट्रैक्टर लेकर खेत तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे खेतीबाड़ी करने में परेशानी हो रही है।

फोटो- 29, अनुज कुमार सिंह।
गांव करनपुर दत्त के निवासी अनुज कुमार सिंह का कहना है कि खेत नदी के दूसरी तरफ हैं। जुताई और बोआई के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पैट्रन बनने से अल्हागंज जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

=====
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पैंटून पुल निर्माण के लिए करीब 35 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed