फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   virodh,railway,farrukhabad news,agnipath

अग्निपथ के विरोध में जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
virodh,railway,farrukhabad news,agnipath
फर्रुखाबाद। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में जुलूस निकाल कर विरोध कर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस योजना को चालू न करने की मांग की है। कहा कि इस योजना से बेरोजगारी कम नहीं होगी, बल्कि और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को फतेहगढ़ शाखा की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग कार्यालय के गेट पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन हुआ। शाखा मंत्री अनुज कुमार ने कहा कि इस योजना को यदि स्वीकार किया जाता है तो अन्य उद्योगों में भी इसे सरकार लागू करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

अभी एनपीएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, अगर अग्निपथ योजना लागू हो गई तो पेंशन ही समाप्त हो जाएगी। ग्रेच्युटी व अन्य लाभों से कर्मचारी वंचित हो जाएंगे। कर्मचारियों ने इंजीनियरिंग कार्यालय से यूनियन कार्यालय गेट तक जुलूस निकाला। शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार भट्ट, रोश वर्मा, मुदित वर्मा, श्याम सिंह, गौरव सैनी, वीरेंद्र सिंह, परमेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed