फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   virodh,atikraman,farrukhabad news

विरोध के बाद भी खोदवाया नाला

Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
virodh,atikraman,farrukhabad news
फतेहगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सैनिक कालोनी से लेकर फतेहगढ़ स्थित मिलेट्री चौराहे तक सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में अतिक्रमण हटाया गया। पातीराम धर्मशाला के बाहर नाला होने की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई। इस पर उन्होंने विरोध के बाद भी वहां नाला खोदवा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार, कोतवाल जय प्रकाश पाल के साथ पीएसी व पुलिस को लेकर सैनिक कालोनी के बाहर पहुंचे। यहां तीन मकानों के आगे नाले पर पटियां डालकर अतिक्रमण किया गया था। जेसीबी ने पटियां तोड़ दीं। दूसरी ओर ट्रांसफार्मर के पास से अतिक्रमण को हटवा कर दोबारा न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के बाहर रखी खोखे की दुकानें पुलिस की सख्ती देखकर लोगों ने खुद हटा ली। पाती राम धर्मशाला की दुकानों के पास से नाला बंद मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुराना नक्शा देखा तो उसमें दुकानों के बाहर नाला होना पाया। दुकानदारों ने विरोध करते हुए बताया कि दो दशकों से दुकान रखी हैं, यहां पर कोई नाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को पुराने नक्शे में नाला दिखाकर फटकार लगाई और सभी दुकानों के बाहर जेसीबी से नाला खोदवा दिया। एक दुकानदार ने बांस-बल्ली हटाने के लिए हाथ जोड़कर दो घंटे का समय मांगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे दो घंटे में सभी सामान हटाने की हिदायत दी। जेएनवी रोड के नाले के ऊपर पड़ी पटिया हटाकर सफाई कराई गई।

सीएमओ कार्यालय के बाहर अस्थाई रूप से दुकान लगाए लोगों ने पहले की जगह छोड़ दी। कुमार पेट्रोल पंप के सामने लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। उसको भी तुड़वा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ड्यूटी के समय सिपाहियों को बातचीत करते देखकर उनका अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और उनको बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed