फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Violence in protest against writing fake name in application form, report against seven

Farrukhabad News: प्रार्थना पत्र में फर्जी नाम लिखने के विरोध में मारपीट, सात पर रिपोर्ट

Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Violence in protest against writing fake name in application form, report against seven
कमालगंज। थाना क्षेत्र के पेरी दरौरा निवासी अवनीश कुमार ने एसपी के आदेश पर गांव के निर्दोष, राजू उर्फ कृष्ण कुमार, रोहित, बलवीर, बंजारा, जहानगंज के खलासपुर निवासी हारुन व जियाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके भाइयों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को वह थाने व एसपी कार्यालय में भाइयों के खिलाफ तहरीर देने गया था। वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। आरोपियों ने तहरीर में कश्मीर सिंह का नाम फर्जी लिखवा दिया। घर पहुंच कर उसने पत्नी से पढ़वाया तो जानकारी हुई। उसने आरोपियों से कश्मीर का नाम का विरोध किया तो घर आकर दबाव बनाया। विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटा। शोर सुनकर पिता, भाई व अन्य लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed