फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy crop in the fields flattened by wind and rain.

Farrukhabad News: हवा के साथ बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल

Sat, 26 Sep 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop in the fields flattened by wind and rain.
कायमगंज। शुक्रवार भोर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अगैती धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे बाजरा और सब्जियों को भी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, गन्ना और केला जैसी कुछ फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिनों से बढ़े तापमान के बाद यह बारिश हुई। खेतों में धान और बाजरा की फसल कटाई के लिए तैयार थी। धान की बालियों में दाने पड़ चुके थे, जिससे पौधे का वजन बढ़ गया था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे कई खेतों में फसलें गिर गईं। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। बाजरा के गिरने और दाना काला पड़ने की भी आशंका है। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे तापमान 32 डिग्री से घटकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जौरा निवासी किसान आदेश दीक्षित ने बताया कि अगैती धान कटाई के लिए तैयार था। बालियों में दाने पड़ने से पौधे भारी हो गए थे। तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। सिवारा खास निवासी किसान कौशल मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में धान और बाजरा की फसल अच्छी थी। अब किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed