फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   275 police personnel were deployed at 45 locations along a 1.5-kilometer stretch.

Farrukhabad News: डेढ़ किलोमीटर में 45 स्थानों पर तैनात रहे 275 पुलिसकर्मी

Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
275 police personnel were deployed at 45 locations along a 1.5-kilometer stretch.
कमालगंज। कमालगंज में गणपति की विसर्जन यात्रा के लिए डेढ़ किलोमीटर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 45 स्थान बनाए गए। इन पर 275 पुलिस अधिकारी, दरोगा, कांस्टेबल व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसडीएम सदर, दो नायब तहसीलदार सहित राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई स्थानों पर पुलिस ने छतों से भी निगरानी की। इस दौरान दूरबीन का भी उपयोग किया गया। पुलिस ने ड्रोन भी उड़ाया। विसर्जन यात्रा मेले में युवाओं में पीला गमछा व काले चश्मे का क्रेज रहा। सिर के लिए पगड़ी और गले के लिए पटका भी खूब बिका। रंग-गुलाल की बिक्री भी होती रही। सेल्फी लेने की भी होड़ रही।
विज्ञापन


कानपुर मार्ग व जहानगंज रोड का पूरा बाजार बंद

बप्पा की विदाई यात्रा में शामिल होने के लिए व्यापारी वर्ग, कारीगर व दुकानों पर काम करने वालों ने छुट्टी रखी। कानपुर-फतेहगढ़ व जहानगंज मार्ग का पूरा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति सेवकों ने कई एंबुलेंस को भीड़ से निकाला

थाने से विसर्जन जुलूस आगे बढ़ने के दौरान फतेहगढ़ की ओर से मरीजों को लेकर कानपुर जा रहीं तीन एंबुलेंस पांच मिनट के अंतराल में भीड़ के सैलाब में फंस गईं। इससे पहले भी कुछ एंबुलेंस फंसीं। इस दौरान गणपति सेवकों ने हूटर सायरन की आवाज सुनी तो व्यवस्था बनाकर एंबुलेंस को निकाला गया। गजानन की विसर्जन यात्रा में किशोर-किशोरी, युवक-युवतियां और बच्चे हर वर्ग की भागीदारी रही।


50 से अधिक स्थानों पर अन्नपूर्णा की कृपा

बृहस्पतिवार की रात से भंडारे की तैयारी शुरू हो गई थी। सुबह हुई तो 50 से अधिक स्थानों पर मां अन्नपूर्णा की कृपा बरसी। कचौड़ी-सब्जी, खीर, छोला-चावल, कढ़ी-चावल, हलवा, बूंदी आदि का वितरण हुआ। केला, कोल्डड्रिंक व लाहौरी जीरा, पानी की बोतल व पाउच, मैक्रोनी, आलू भल्ला, पास्ता भी भक्तों ने बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed