फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vineet Eleven, Nagla Moti Mohammadabad, Khanpur Eleven and Nagla Dhara won the matches.

Farrukhabad News: विनीत इलेवन, नगला मोती मोहम्मदाबाद, खानपुर इलेवन और नगला धारा ने जीते मैच

Wed, 10 Dec 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vineet Eleven, Nagla Moti Mohammadabad, Khanpur Eleven and Nagla Dhara won the matches.
फोटो- 28, ​खिलाड़ियों से परिचय लेते राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी। स्रोत: खेल विभाग
फर्रुखाबाद। माननीय सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी ने किया।
विज्ञापन


पहला मैच विनीत इलेवन और माता चंद्रावती इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। विनीत इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 128 रन बनाए। सुमित ने 29 और मोनू ने 27 रन का योगदान दिया। चंद्रावती इंटर कॉलेज लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। नितिन और रितिक ने 2-2 विकेट लिए। विनीत इलेवन ने मैच 33 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच द रिंग कायमगंज और नगला मोती मोहम्मदाबाद की टीमों के बीच खेला गया। द रिंग कायमगंज ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 91 रन बनाए। आयुष ने 33 और सुमित ने 15 रन बनाए। नगला मोती मोहम्मदाबाद ने लक्ष्य 7.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। लवकुश ने 28, प्रशांत ने 27 और जॉनसन ने 18 रन बनाए। प्रशांत और सचिन ने 2-2 विकेट लिए। टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच स्टेडियम इलेवन फतेहगढ़ और खानपुर इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। स्टेडियम इलेवन फतेहगढ़ ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 91रन बनाए। सुमित (26), फौजी (18) और देवांश (16) ने योगदान दिया। खानपुर इलेवन ने 8.3 ओवर में 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। मानिक ने 19 और रवि ने 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

चौथा मैच सीपी विद्या निकेतन कायमगंज और नगला धारा की टीमों के बीच हुआ। सीपी विद्या निकेतन कायमगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 100 रन बनाए। कृष्णा ने 43 रन (5 छक्कों सहित) और सुमित ने 27 रन बनाए। नगला धारा ने लक्ष्य 9.1 ओवर में हासिल कर लिया। हिमांशु यादव ने 32 और जानू ने 17 रन बनाए। मयंक ने 3 और विनय ने 2 विकेट चटकाए। मैच में अंपायरिंग मोहम्मद अहमद खां और पुष्कर मिश्रा ने की, जबकि स्कोरिंग सुहानी राठौर ने की। प्रतियोगिता के दौरान अमरदीप दीक्षित (नोडल सांसद खेल स्पर्धा), कुलदीप यादव, अतीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed