फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers occupied the land of police post

पुलिस चौकी की भूमि पर ग्रामीणों का कब्जा

Wed, 04 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers occupied the land of police post
अमृतपुर। पुरानी पुलिस चौकी अमृतपुर की भूमि पर ग्रामीण काबिज हैं। मंगलवार को राजस्व टीम ने पैमाइश की। पुलिस ने कब्जेदारों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

अमृतपुर में स्थित पुरानी चौकी की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है। कई बार शिकायत के बावजूद कब्जा नहीं हटा। चौकी की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने फिर शिकायत की। इस पर मंगलवार को लेखपाल इंस्पेक्टर सिंह व कस्बा चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और चौकी की भूमि की फीता डालकर पैमाइश कराई। चौकी की भूमि पर दो ग्रामीणों का पक्का निर्माण पाया गया। लेखपाल ने कब्जेदारों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली करने की हिदायत दी। कहा कि ऐसा न करने पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed