फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager riding a scooter dies due to collision with tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार ग्रामीण की मौत

Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villager riding a scooter dies due to collision with tractor
मोहम्मदाबाद। बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे ग्रामीण की स्कूटी में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल आने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मदाबाद के गांव रैसेपुर निवासी शीशराम प्रजापति (50) शुक्रवार को राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुरा स्थित ससुराल गए थे। यहां से वह पुत्री की शादी के लिए बताया गया लड़का देखकर लौट रहे थे। शाम को वह बेवर रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शीशराम को 108 एंबुलेंस से सीएससी मोहम्मदाबाद भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई चेतराम, खुशीराम हैं। पत्नी विमला देवी, पुत्र कुलदीप, शिवपाल व पुत्री गोल्डी रो-रोकर बेहाल हो गए।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed