{"_id":"68223366c5e62afcd90b726e","slug":"villager-injured-after-falling-from-utsarg-express-referred-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106131-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उत्सर्ग एक्सप्रेस से गिरकर ग्रामीण घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उत्सर्ग एक्सप्रेस से गिरकर ग्रामीण घायल, रेफर
Mon, 12 May 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की सीढि़यों पर बैठा एक ग्रामीण घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया है। वह पत्नी को लेने आजमगढ़ जा रहा था।
जहानगंज थाने के गांव भड़ौसा निवासी सूरज जाटव (23) मजदूरी करता है। उसकी आजमगढ़ में ससुराल है। वह अपनी पत्नी किरन को लेने के लिए सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस पर सवार हुआ। भीड़ अधिक होने की वजह से वह ट्रेन की सीढि़यों पर बैठ गया। ट्रेन जब फतेहगढ़ कोतवाली के महरूपुर सहजू याकूतगंज गेट संख्या 144 के पास पहुंची, तो सूरज नीचे जा गिरा। इससे उसका सिर फट गया। शरीर में अन्य स्थानों पर भी काफी चोटें आईं।
सूचना पर एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेब में आईकार्ड मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। बड़ा भाई अशोक और परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया है।