{"_id":"69936a0f7b6fcd951209189f","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-while-crossing-the-road-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-137517-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क पार करते वक्त ग्रामीण की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क पार करते वक्त ग्रामीण की वाहन की टक्कर से मौत
Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। मंदिर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के बाद रविवार रात घर आते समय गांव के पास सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस वाहन को तलाश करने में जुटे रहे।
राजेपुर के गांव हरिहरपुर निवासी विश्वनाथ सिंह (60) रविवार को महाशिवरात्रि पर फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर गांव से एक किलोमीटर दूर धर्मपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर परिवार सहित रुद्राभिषेक में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 1:00 बजे परिजनों के साथ घर आ रहे थे। गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विश्वनाथ खेती करते थे। पत्नी शांति देवी, पुत्र कौशलेंद्र सिंह व सौरभ सिंह रो-रो कर बेहाल हो गए।