फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicles entered the Qadri Gate intersection haphazardly, causing a two-hour traffic jam.

Farrukhabad News: कादरीगेट चौराहे पर बेतरतीब घुसे वाहन, दो घंटे जाम

Thu, 05 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles entered the Qadri Gate intersection haphazardly, causing a two-hour traffic jam.
फोटो-11, कादरीगेट चौराहे पर जाम मे फंसे वाहन। संवाद
फर्रुखाबाद। कादरीगेट चौराहे पर बुधवार को बेतरतीब वाहनों के घुसने से लंबा जाम लग गया। लालगेट की ओर शनिदेव मंदिर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी नहीं दिखे। कार में बैठकर परेशान एक बुजुर्ग ने खुद वाहनों को निकलवाने में सहयोग किया। करीब दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

शहर के कादरीगेट चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लिंजीगंज की ओर जाने वाले दो-तीन ट्रैक्टर आ गए। इसी दौरान लालगेट से कई बसें और अन्य वाहनों की लंबी कतार पहुंच गई। कुछ देर वाहन रुकते ही ई-रिक्शा, रिक्शा, बाइकें और कारें बेतरतीब तरीके से फंस गईं। हालात ऐसे हो गए कि बालाजीपुरम मोड़ से लालगेट की ओर शनिदेव मंदिर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जब चौराहे पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचा तो काफी देर से जाम में फंसी कार में बैठे बुजुर्ग ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

उन्होंने काफी देर तक प्रयास करके ट्रैक्टरों को लिंजीगंज की ओर भेजा। इसके बाद लालगेट की ओर से जाने वाले वाहनों को भी निकलवाना शुरू किया। बुजुर्ग काफी दूर तक पैदल चलकर अपनी कार पर बैठकर रवाना हुए। करीब दो घंटे बाद ढाई बजे के करीब आवागमन सामान्य हो सका। जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही जाम की जानकारी हुई तो तुरंत ही सुरक्षा कर्मियों को भेजकर आवागमन सामान्य करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राॅली बनते जाम की वजह
रात के वक्त लिंजीगंज बाजार में माल से भरे वाहन पहुंच जाते हैं। इसके बाद सामान खाली होने के बाद ट्रक, डीसीएम आदि वाहन वापस लौटते हैं। इस दौरान भी जाम लग जाता है। यही नहीं सहालग शुरू होने के कारण दूर गांवों से सामान लेने ट्रैक्टर-ट्राॅली भी दिन भर लिंजीगंज की ओर जाते रहते हैं। इससे दिक्कतें हो रही हैं।

फोटो-11, कादरीगेट चौराहे पर जाम मे फंसे वाहन। संवाद

फोटो-11, कादरीगेट चौराहे पर जाम मे फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed