फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar in the police station in the dispute over possession of the house

Farrukhabad News: मकान पर कब्जे के विवाद में थाने में हंगामा

Thu, 25 May 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station in the dispute over possession of the house
फर्रुखाबाद। मकान पर कब्जे को लेेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष ने पांचाल घाट चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना की चौकी पांचालघाट के नारायण आश्रम के पास की निवासी सरस्वती देवी का पड़ोसी चमन शुक्ला व नंदकिशोर शुक्ला से जमीन पर कब्जा करने को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार को सरस्वती देवी पैैतृक गांव अमृतपुर गई हुई थी। मकान में ताला पड़ा हुआ था। दोपहर में वापस आने पर सरस्वती देवी ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी चमन व नंदकिशोर ने मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर ताला तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। चमन व नंदकिशोर ने चोरी व कब्जे के आरोपों से इन्कार कर दिया। दोनों पक्ष झगड़ा करने पर आमादा थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। सरस्वती ने पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा पर चमन व नंदकिशोर का पक्ष लेने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों का जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed