{"_id":"6017f830df470919972b4418","slug":"up-innocent-burnt-alive-due-to-fire-in-hut-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रूखाबाद में झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मासूम, अचानक उठी आग की लपटों ने पल में छीनी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रूखाबाद में झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मासूम, अचानक उठी आग की लपटों ने पल में छीनी खुशियां
Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी 5 साल के बच्चे की झोपड़ी में आग लगने से मौत हो गई। धू-धू कर झोपड़ी जलती रही और तमाम प्रयास के बाद भी माता पिता उसे बचा नहीं सके। गांव कुंवरपुर निवासी श्याम सिंह के खेत गंगा के उस पार हैं। उसने खेत में झोपड़ी डाल रखी है।
सोमवार दोपहर उसकी पत्नी विमला देवी इकलौते पुत्र नीलेश (5) को लेकर खेत पर उसे खाना देने गई थी। श्याम खेत में पानी लगा रहा था। विमला बेटे नीलेश को झोपड़ी में खेलता छोड़कर पति के पास चली गई। झोपड़ी में शकरकंदी भुन रही थीं। उसकी चिंगारी गिरने से झोपड़ी में आग लग गई।

जब झोपड़ी लपटें उठने लगीं तो श्याम व विमला आग बुझाने के लिए दौड़े। आग इतनी भीषण थी कि तमाम प्रयास के बाद भी काबू नहीं पा सके। जब तक आग ठंडी हुई तब तक नीलेश बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुका था। बाद में उसके शव को बाहर निकाला गया।
बच्चे का शव देख माता पिता दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
साढ़ूू से गोद लिया था बच्चा
श्याम सिंह के एक बेटी है जिसकी शादी कर चुका है। कोई पुत्र न होने जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव सनफरा निवासी अपने साढ़ूू गजोधर सिंह के पुत्र को गोद लिया था। उस समय नीलेश 5 दिन का ही था। गोद लिए बेटे की मौत से दंपति पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।