{"_id":"60db644aa205436ab549c63b","slug":"uncle-nephew-died-due-to-current-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: करंट से चाचा-भतीजे की मौत, खेत पर कमरे का लिंटर डालने के लिए सरिया सीधी करते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: करंट से चाचा-भतीजे की मौत, खेत पर कमरे का लिंटर डालने के लिए सरिया सीधी करते वक्त हुआ हादसा
Tue, 29 Jun 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:59 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में एलटी लाइन के करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत पर कमरे का लिंटर डालने के लिए सरिया सीधी करते वक्त ऊपर से गुजर रही लाइन से सरिया टकरा गई थी। जिससे दोनों करंट की चपेट में आए थे। वहीं हादसे में एक मजदूर झुलस गया।
शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव रावतपुर निवासी अवधेश कुमार मिश्रा (56) खेत पर कमरा बनवा रहे थे। मंगलवार शाम को अपने भतीजे अनिल मिश्र (38) के साथ सरिया सीधी कर रहे थे। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई।
जिससे हादसा हो गया। उनके हाथ से छूटते ही सरिया पास में रखी अन्य सरिया से छू गई। जिससे उनमें भी करंट आ गया। वहां बैठे गांव के मजदूर फूलचंद्र कठेरिया (27) भी चपेट में आ गए। फूलचंद्र को बचाने पहुंचे अनिल के साले ब्रजेश को भी करंट लगा। अवधेश, अनिल व फूलचंद्र को लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने अवधेश व अनिल को मृत घोषित कर दिया। अवधेश चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह अविवाहित थे। बड़े अशोक और छोटे दिनेश तथा अखिलेश हैं। अनिल पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बड़े अरविंद कुमार, विजय और छोटे विपिन तथा विमलेश हैं। पत्नी रेनू, मां देवी मिश्रा और बेटा डेविड तथा बेटी शिवा है।