फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ultimatum given to kill village head in 15 days, case registered

Farrukhabad News: ग्राम प्रधान को 15 दिन में मारने का दिया अल्टीमेटम, मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum given to kill village head in 15 days, case registered
कायमगंज। ग्राम सभा की भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कराने पर गांव के दबंग लोगों ने ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने की धमकी दी है। इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जिजपुरा के प्रधान सोबरन सिंह हैं। इसी पंचायत के मजरा औजन नगला में जल जीवन मिशन के तहत टंकी निर्माण व पानी की बोरिंग होनी है। क्षेत्रीय लेखपाल आशीष वर्मा ने ग्राम सभा को भूमि को चिन्हित किया। इस पर गांव के कुछ लोगों ने वहां टंकी निर्माण पर एतराज जताया। इस पर गांव के जबर सिंह व उनके पुत्रों ने ग्राम प्रधान सोबरन सिंह से मोबाइल पर गाली-गलौज की। कहा तुमको 15 दिन के अंदर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालेंगे। प्रधान ने जान से मारने की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि अगर उनके साथ कोई हादसा होता है तो जबर सिंह व उनके परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने प्रधान सोबरन सिंह की तहरीर पर जबर सिंह, गोविंद,सद्दन, आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed