{"_id":"66bfdaa0bca3bbd3b209ad86","slug":"two-youths-trapped-in-waving-islamic-flag-on-independence-day-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114549-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामी झंडा लहराने में फंसे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामी झंडा लहराने में फंसे दो युवक
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। स्वतंत्रता दिवस पर बाइक पर सवार दो युवक इस्लामी झंडा फहराते हुए नगर की सड़कों से निकले। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देख सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
स्कूल-काॅलेज और गली मोहल्ले में तिरंगा फहराकर गुरुवार को हर कोई आजादी का जश्न मना रहा था। हर तरफ वंदे मातरम् के नारे गूंजे रहे थे। इसी दौरान नगर के दो युवकों ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। बाइक पर निकले युवकों ने हरे रंग का इस्लामिक झंडा लहराते हुए भारत विरोधी नारे लगाए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइक सवार पटवन गली व नगर की अन्य गलियों से गुजरे।
बाइक सवार युवकों का यह कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कुछ ही देर में इसका वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई। चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बेरी तिराहे के पास एक बाइक को आता देख रोका।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में हरे रंग का इस्लामी झंडा पकड़े था। दोनों युवक भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम जीशान व आलीशान बताए हैं। दोनों मोहल्ला चिलौली पठान के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ समाज में वैमनस्यता व अशांति फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक को सीज कर दिया।
सीओ कायमगंज जयसिंह परिहार ने बताया कि आरोपी युवकों ने भारत की संप्रभुता व अखंडता को प्रभावित करने का कृत्य किया है। उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उनके पास हरे रंग का झंडा जिस पर उर्दू में कुछ लिखा है, जो सील किया गया है। बाइक के कोई कागज न होने पर उसे सीज कर दिया गया है।