फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two transformers blew up due to electricity, 200 houses in darkness

Farrukhabad News: बिजली से दो ट्रांसफार्मर फुंके, 200 घरों में अंधेरा

Tue, 02 Sep 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two transformers blew up due to electricity, 200 houses in darkness
कायमगंज। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बीच गिरी बिजली ने नगर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। जटवारा क्षेत्र का 400 केवीए और ट्रांसपोर्ट चौराहे का 250 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों घरों व दुकानों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक जटवारा का ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ट्रांसपोर्ट चौराहे का ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल जाने से अब भी कनेक्शन ठप है। जेई जावेद अली ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा। इस लाइन से जुड़े कई बैंक, करीब 200 घर और दुकानें प्रभावित हैं। बिजली न होने से लोगों को पीने का पानी तक हैंडपंप से निकालना पड़ा। उमस भरी गर्मी में घंटों की कटौती ने नगरवासियों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed