फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two sentenced to eight years for firing on police

Farrukhabad News: पुलिस पर फायरिंग करने में दो को आठ साल की सजा

Tue, 01 Oct 2024 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to eight years for firing on police
फर्रुखाबाद। पुलिस पर फायरिंग करने में दो दोषियों को कोर्ट ने आठ वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों को 21-21 हजार रुपये बतौर अर्थदंड के जमा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बुलंदशहर में जेल से पेशी पर आए अपराधी पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंक कर भाग गए थे। कई जनपदों की पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दो अक्तूबर 2016 को राजेपुर थाने के तत्कालीन दरोगा देवी प्रसाद गौतम व स्वाट टीम प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी टीम के साथ अपराधियों की तलाश कर रहे थे। गांव कुतुलूपुर के मोड़ के पास तीन युवकों को रोका तो उन्होंंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने जनपद बुलंदशहर थाना पहासू गांव वेदरामपुर निवासी टीटू उर्फ किरनपाल, थाना छतारी गांव रिसालू निवासी अजय चौहान व रूपेंद्र को पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचक ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई के दौरान रूपेंद्र की फाइल अलग कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को न्यायाधीश ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर आरोपी टीटू उर्फ किरनपाल, अजय चौहान को दोषी करार कर आठ वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों को 21-21 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषियों को 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed