फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two sent to jail for fraudulently obtaining bail

Farrukhabad News: फर्जी तरीके से जमानत लेने में दो को भेजा जेल

Sat, 06 Apr 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two sent to jail for fraudulently obtaining bail
फर्रुखाबाद। फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले दो जमानतगीरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सिविल लाइन इंचार्ज रक्षा सिंह ने कोर्ट के आदेश पर बिहार के कटिहार थाना बरारी गांव लक्ष्मीपुर निवासी संजय शाह, गौतम शाह, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ाखेरा निवासी यादराम, हिंदपाल, कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सातनपुर निवासी कैलाश सिंह, मोहल्ला भगुआ नगला निवासी लेखराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोपी संजय शाह व गौतम शाह की यादराम व हिंदपाल ने जमानत ली थी। जमानत के प्रपत्र फर्जी तरीके से तस्दीक करके कोर्ट में भिजवा दिए गए थे। कोर्ट ने बिहार में प्रपत्र भेजकर जांच करवाई। वहां थाने व तहसीलदार की मोहर व हस्ताक्षर फर्जी होना पाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने यादराम व हिंदपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह फर्जी तरीके से लोगों की जमानत करवाते थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी कर जमानत कराने के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed