{"_id":"64bc355c754fcf73ae01e933","slug":"two-people-died-due-to-drowning-in-flood-water-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-989-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत
Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। जानवरों के लिए चारा लेकर वापस आ रहे किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। एक घंटे की खोजबीन के बाद शव पानी से निकाला जा सका। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हरदोई के एक युवक का शव बाढ़ के पानी में उतराता मिला।
गंगा में लगातार बढ़ रहा जलस्तर अब जानलेवा हो चुका है। आए दिन लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो रही है। जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण पानी में डूबने से लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।
थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर गढि़या निवासी हरवंश सिंह (50) शनिवार दोपहर लगभग एक बजे खेत से जानवरों के लिए चारा लेकर आ रहे थे। रास्ते में हरवंश बाढ़ के पानी में घुसकर निकल रहे थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण कटान हो गया। इससे अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गए। कुछ दूर बैठे ग्रामीणों ने हरवंश को डूबते देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। पानी में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया। बहाव तेज होने के कारण ग्रामीण एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी से शव को बाहर निकाल पाए।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन हरवंश को लेकर सीएचसी पहुंचे वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। पत्नी अंजू का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि हरवंश खेत से चारा लेने गए थे। कटान होने के कारण उनको पानी के अंदर गहराई का पता नहीं चला। उनकी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं जनपद हरदोई तहसील सवायजपुर गांव सरेहर निवासी नरेंद्र कुमार मिश्रा का पुत्र अर्पित मिश्रा(16) घर से शौच करने के लिए निकला और वापस नहीं आया। परिजन अर्पित की खोजबीन करते रहे। शनिवार को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के गांव मिश्रनपुरवा में अर्पित का शव बाढ़ के पानी में उतराता मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अर्पित को मृत देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। मां नीलम, भाई महेश, बहन ईलू, नताशा भी वहां पहुंच गए। पिता नरेंद्र कुमार ने कोतवाली में पुत्र के बाढ़ के पानी में डूबने के संबंध में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ की आपदा से निपटने की पूरी तैयारी है। यदि किसी बाढ़ पीड़ित को खाद्यान्न, नाव, डॉक्टर या गहरे पानी में संकेतक लगाने की आवश्यता है, तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर 9454417552 या एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के मोबाइल नंबर 9454417623 पर फोन कर सूचना दें। तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से अपील की कि यदि कटान हो रहा है या घरों तक पानी पहुंच गया है, तो वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। बाढ़ शरणालय भी बनाए गए हैं, इनमें भी वह परिवार सहित सुरक्षित रह सकते हैं।