फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two months water crisis

दो माह से पेयजल संकट

Mon, 08 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two months water crisis

फर्रुखाबाद। नगर पालिका प्रशासन एक सप्ताह में रेलवे रोड सहित अन्य मोहल्लों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा गड्ढे खोद चुकी है, लेकिन फाल्ट नहीं ढूंढ पाई है। इससे रेलवे रोड सहित अन्य मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित है।

विज्ञापन


करीब दो माह से मोहल्ला नवाब न्यामत खां पूर्व, पश्चिम, आधे रेलवे रोड और जटवारा आदि मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। कई शिकायतों के बाद पालिका प्रशासन एक सप्ताह से पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास में है लेकिन अभी तक वह यह नहीं पता लगा सकी है कि आखिर फाल्ट किस वजह से है।
विज्ञापन


पालिका के कर्मचारी रेलवे रोड पर करोड़ी लाल मूर्ति के पास तीन, पटेल पार्क के पास दो, करोड़ी लाल वाली गली में एक जगह और नरेश कोल्ड स्टोरेज वाली गली में भी गड्ढा खुदवा चुकी है। करीब दो दिन पहले नरेश कोल्ड स्टोरेज वाली गली में गड्ढा खोदने के दौरान मोहल्लेवासियों ने मजदूरों को दौड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों का कहना था कि पांडेश्वरनाथ मंदिर से उस तरफ की पानी की सप्लाई इधर से होकर नहीं जाती है, लेकिन पालिका कर्मचारियों ने यहां गड्ढा खोदकर लाइन उस तरफ जोड़ दी, जिससे पांडेश्वरनाथ मंदिर के आगे की पानी की सप्लाई बाधित होने लगी थी। सोमवार को भी पालिका के कर्मचारियों ने फिर से करोड़ी लाल मूर्ति वाली गली और रेलवे रोड पर विक्रम स्पोर्ट्स के पास गड्ढा खुदवाकर फाल्ट ढूंढना शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक फाल्ट नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed