फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fragrant flowers turn pricier

Farrukhabad News: नवरात्र पर फूलों की महक हुई महंगी, गुलाब 150 से 400 रुपये किलो

Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fragrant flowers turn pricier
फर्रुखाबाद। नवरात्र शुरू होते ही फूलों की मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी उछाल आ गया है। गुलाब, गेंदा, गुलदावरी और अपराजिता के दाम दोगुने तक हो गए हैं। बेमौसम बारिश से स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों में फूलों की फसल खराब होने से बाहर की मंडियों से मंगाना पड़ रहा है। महंगे फूलों का असर बिक्री पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

पितृपक्ष के दौरान 150 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला गुलाब अब 400 रुपये तक पहुंच गया है। बरेली से आने वाले गुलाब की कीमत 420 रुपये प्रति किलोग्राम है। कानपुर से आने वाले गेंदा के दाम भी 70 से 80 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। पीले गेंदा की कीमत इससे 10 रुपये अधिक है।
विज्ञापन

इसी तरह शिमला से आने वाली गुलदावरी के दाम 250 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कानपुर से आने वाले अपराजिता (विष्णुकांता) के फूल की कीमत भी 150 रुपये से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल कारोबारी गोपाल सैनी ने बताया कि नवरात्र के चलते फूलों की मांग बढ़ी है। कीमतों में दोगुने तक की बढ़ोतरी हुई है। फूल विक्रेता नंदन ने बताया कि बारिश से स्थानीय स्तर पर फूलों की फसल खराब होने के कारण बाहरी मंडियों पर निर्भरता बढ़ गई है। फूलों की कीमत में बढ़ोतरी के चलते बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed