{"_id":"66ef0de4cfad9a1f540687ab","slug":"two-bike-riding-youths-died-due-to-collision-with-dumper-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115795-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ जहानगंज मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी युवकोंं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। डिग्री कॉलेज में कार्यरत दोनों कर्मचारी बाइक से घर वापस आ रहे थे।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी गौरव वर्मा (26) कमालगंज ब्लाॅक के आरपी डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रैणी कर्मचारी है। गांव नरायनपुर निवासी संजीव वाल्मीकि (28) इसी कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। शनिवार को दोनों कॉलेज में ड्यूटी करके जहानगंज से फतेहगढ़ की ओर बाइक से आ रहे थे। गौरव बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट लगा रखा था। गांव रुनी चुरसई के मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
चालक डंपर को तेजी से भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। गौरव की मां गुड्डी देवी, पत्नी सुधा, भाई सौरभ, गगन, बहन प्रतिमा, बेबी, पुत्र उत्कर्ष, बाला का रो-रोकर बुरा हाल था। संजीव की पत्नी रेनू, मां नन्हीं देवी, पुत्री कल्पना, पुत्र अभी, भाई गोविंद व कपिल का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जहानगंज इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डंपर को पकड़ने के लिए आस पास के थानों में वायरलेस से संदेश प्रसारित का चेकिंग के लिए कहा गया है।