फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two arrested in bullion trader robbery, jewelery and cash recovered

Farrukhabad News: सराफा व्यापारी लूटकांड में दो गिरफ्तार, जेवर-नकदी बरामद

Sat, 09 Nov 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in bullion trader robbery, jewelery and cash recovered
अमृतपुर। सराफा व्यापारी लूटकांड के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करनपुरदत्त निवासी सर्राफा व्यवसायी रामनाथ उर्फ कमलेश वर्मा की पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के थाना व कस्बा मिर्जापुर में सराफा की दुकान है। 27 अक्तूबर को रामनाथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। गांव खुशहाली नगला के पास बाइक सवार बदमाशों ने रामनाथ की बाइक लात मारकर गिरा दी। तमंचा के बल पर पांच हजार रुपये व जेवर लूट ले गए थे।
इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को थाना पुलिस ने गांव गूजरपुर पमारान स्थित नखासे के पास से दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम राहुल मिश्र निवासी गांव शंकरपुर कोडर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर और दूसरे ने शानू पांडेय निवासी दोषपुर बताया। तलाशी लेने पर राहुल के पास से सोने की नथ, 200 रुपये और शानू के पास से चांदी की पायल और 300 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि सराफा व्यापारी के साथ छिनैती की घटना हुई थी। इसी मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेवर व नकदी बरामद की गई है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed