फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two arrested for fraud of 55 lakhs

चिटफंड कंपनी से 55 लाख की धोखाधड़ी में दो दबोचे

Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for fraud of 55 lakhs
चिटफंड कंपनियां खोलकर धोखाधड़ी करके उनके खातों में 55 लाख रुपये जमा कराने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने एक कंपनी के नाम पर 55 बीघा और दोनों अभियुक्तों ने अपने नाम से 20 बीघा जमीन भी खरीद ली थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी हफीजुल्ला खां निवासी मोहम्मद तौकीर उर्फ शादाब और मोहल्ला बहादुरगंज तराई के अशरफ खां ने दो चिटफंड कंपनियां खोलीं थीं।
विज्ञापन

दोनों ने कंपनियों के नाम खोले गए खातों में करीब 55 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद इन रुपये से गंगा की कटरी क्षेत्र में 55 बीघा जमीन खरीदी। यही नहीं दोनों ने 20 बीघा जमीन अपने नाम भी खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जनता को उनका पैसा वापस नहीं मिला, तो धोखाधड़ी होने का शक हुआ। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला भीखा निवासी मोहम्मद इकरार ने दोनों के खिलाफ वर्ष 2019 में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था।

उसी समय से यह दोनों फरार चल रहे थे। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय एवं बजरिया चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने गुरुवार को टीला मसेनी तिराहे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed