फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two accused in policeman's murder arrested in encounter

Farrukhabad News: सिपाही की हत्या में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two accused in policeman's murder arrested in encounter
फर्रुखाबाद। सिपाही की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर हत्या करने के मामले में एसओजी ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनको घायल अवस्था में मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित को शनिवार की रात को खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल दिया था। रविवार सुबह रोहित की मौत हो गई। थाने के दरोगा संतोष कुमार ने गांव चंदन नगला निवासी प्रदीप यादव, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव लाहौरी निवासी भूपेंद्र यादव, सुमित यादव के खिलाफ हत्या व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी विकास कुमार ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी व थाने की टीम को लगाया था।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी को सूचना मिली कि आरोपी प्रदीप व भूपेंद्र नवाबगंज से मोहम्मदाबाद जाने वाले अंडर पास के करीब बैठे हुए हैं। सटीक सूचना पर एसओजी टीम ने दबिश मारी। टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एसओजी टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें भूपेंद्र व प्रदीप के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारी सीएचसी पहुंचे। पूरे प्रकरण की जानकारी की। एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि सिपाही की हत्या में वांछित भूपेंद्र व प्रदीप मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। एक के दाहिने व दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed