{"_id":"423395555024e3b8e2ecfd7adf3ea13a","slug":"twenty-per-cent-of-the-poor-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस फीसदी से ज्यादा खराब हुई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस फीसदी से ज्यादा खराब हुई फसल
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अफसर 20 फीसदी फसल बर्बाद होने का दावा कर
विज्ञापन
रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि इससे ज्यादा फसलों में नुकसान हुआ है। जिला
प्रशासन नुकसान की सही रिपोर्ट बनाकर शासन को नहीं भेज रहा है।
यह बात सांसद मुकेश राजपूत ने कही। उन्होंने चेतावनी दी कि अफसर कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। यदि ऐसा न हुआ भाजपा अमृतपुर तहसील में भाजपा धरना-प्रदर्शन करेगी।
आवास विकास स्थित होटल में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वे अमृतपुर तहसील के किसानों का हालचाल लेने गए थे। किसानों ने शिकायत की कि लेखपाल ने एक ही स्थान पर बैठकर फसल बर्बादी की रिपोर्ट बना ली।
कहा कि एसडीएम और लेखपाल से फसल बर्बादी की जानकारी ली तो बताया कि राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्र में 20 प्रतिशत ही फसल का नुकसान हुआ है। सांसद ने कहा कि जिले में हर जगह 20 फीसदी से ज्यादा फसल का नुकसान हुआ है। एसडीएम, लेखपाल और राजस्वकर्मी मौके पर न जाकर मनमानी रिपोर्ट बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अफसर फसल बर्बादी की सही रिपोर्ट शासन को भेजें। अगर ऐसा न हुआ तो भाजपा जल्द ही तहसील अमृतपुर में धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज, मैनपुरी और इटावा में अफसर फसल मुआवजे की सही रिपोर्ट बना रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार से विकास कार्यों के बारे में प्रस्ताव मांगती है लेकिन प्रदेश सरकार भेजती ही नहीं है।
इससे साफ है कि सूबे की सरकार विकास कार्य में बाधा बनी है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना शुरू की है। इसके तहत छोटे उद्यमियों को 50 से 10 लाख का ऋण मुहैया कराया जाएगा। इससे छोटे उद्यमियों को साहूकारों से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, क्षेत्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, ज्ञानेश गौड़, अनूप मिश्र, दिलीप भारद्वाज भी मौजूद रहे।