फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Twenty four hours later, a cow fell in a drain

चौबीस घंटे बाद निकाली नाले में गिरी गाय

Wed, 25 Nov 2020 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Twenty four hours later, a cow fell in a drain
सातनपुर मंडी के सामने नाले में गिरी गाय को निकालते पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खुले पड़े गहरे नाले में गिरी गाय को डीएम के निर्देश पर 24 घंटे बाद निकाला जा सका।
सातनपुर मंडी के सामने एक बड़ा नाला है। उसके ऊपर का कुछ हिस्सा खुला हुआ है। इसी में मंगलवार सुबह एक गाय गिर गई। आसपास के लोगों ने पालिका के ईओ को फोन करके जानकारी दी लेकिन गाय को नहीं निकाला जा सका। बुधवार सुबह 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने डीएम को फोन पर सूचना दे दी। डीएम के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन की नींद खुली। दोपहर में जेसीबी और कई कर्मचारी रस्सी आदि लेकर पहुंचे। जेसीबी से पटिया हटाकर रस्सी की मदद से करीब एक घंटे में गाय को निकाला जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को भी एक गाय गिर गई थी। उसे कई युवाओं ने मिलकर निकाल लिया था। ग्रामीणों ने नाला बंद करने की मांग की है। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही गाय गिरने की सूचना मिली, जेसीबी से निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed