फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tube well department's silence in solar plant matter, then answers sought

Farrukhabad News: सोलर प्लांट मामले में नलकूप विभाग की चुप्पी, फिर मांगा जवाब

Wed, 24 Apr 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tube well department's silence in solar plant matter, then answers sought
फर्रुखाबाद। नलकूप विभाग में लाखों की लागत से करीब चार वर्ष पूर्व लगा सोलर प्लांट एक दिन भी नहीं चला। इस संबंध में पूछने पर नलकूप विभाग ने चुप्पी साध ली। पीओ नेडा ने दोबारा पत्र जारी कर ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

बेवर रोड स्थित नलकूप विभाग में बिजली की बचत के लिए शासन से लाखों रुपये खर्च कर चार वर्ष पूर्व एसडीओ कार्यालय में पांच किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया था। जिम्मेदारों के खेल के चलते अभी तक सोलर प्लांट चालू नहीं हो सका। नेडा से प्लांट गुणवत्ता की भी जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन

ग्रिड में सप्लाई के लिए कभी मीटर भी नहीं लगा। खास बात तो यह है कि सोलर प्लांट चालू न होने से बिजली की बचत तो नहीं हो सकी, ऊपर से आवासों में बिना कनेक्शन के धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। अमर उजाला ने 10 अप्रैल के अंक में इससे जुड़ा समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर खेल का खुलासा किया। इसका पीओ नेडा एसडीएम आशीष भारद्वाज ने संज्ञान लेकर अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर जवाब मांगा। उन्होंने सोलर प्लांट लगाने वाली फर्म, नेडा से सत्यापन की तिथि, लागत, लगने की अवधि आदि जानकारी मांगी। फिलहाल नलकूप विभाग ने सोलर प्लांट से संबंधित कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ नेडा एसडीएम आशीष भारद्वाज ने बताया कि नलकूप विभाग से कोई जवाब न मिलने पर दोबारा पत्र जारी किया गया है। इसके साथ जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed