फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Adinath set out on the chariot of devotion; *Aarti* was performed at various places along the route.

Farrukhabad News: श्रद्धा के रथ पर निकले आदिनाथ, जगह-जगह उतारी गई आरती

Wed, 30 Sep 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Adinath set out on the chariot of devotion; *Aarti* was performed at various places along the route.
फर्रुखाबाद। भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा मंगलवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन और भगवान के जयकारों से यात्रा मार्ग भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सधवाड़ा से यात्रा शुरू हुई। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को भव्य रथ में विराजमान किया गया। रथ पर सारथी की भूमिका सौरभ जैन ने निभाई, जबकि इंद्र के रूप में मनोज जैन और चिराग जैन रहे।
विज्ञापन

यात्रा साहबगंज चौराहा और अंगूरीबाग होते हुए धारा नगरी स्थित जैन वाटिका पहुंची। यहां विधि-विधान से अभिषेक और पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति व परिवार की मंगलकामना की। दोपहर तीन बजे जैन वाटिका से यात्रा वापस सधवाड़ा स्थित मंदिर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में कई स्थानों पर जैन परिवारों ने भगवान की आरती उतारकर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भगवान आदिनाथ की भव्य आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। रथ यात्रा में ऋषभ शरण जैन, दिलीप जैन, नयन जैन, विक्रांत जैन, अमन जैन, राहुल, शालिनी, सपना, प्रिया, सुचित्रा, अनीता, वीना, नेहा, द्रवित जैन, संध्या, अर्चना आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed