{"_id":"6abc0fb81b8a0224350606c9","slug":"gravel-filled-into-potholes-at-panchal-ghat-concrete-poured-at-nekpur-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149307-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांचाल घाट पर गड्ढों में डाली गिट्टी, नेकपुर में भरी गई कंक्रीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांचाल घाट पर गड्ढों में डाली गिट्टी, नेकपुर में भरी गई कंक्रीट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इटावा-बरेली हाईवे की बदहाल सड़क की मरम्मत मंगलवार को शुरू हो गई। पांचाल घाट, नेकपुर और एआरटीओ कार्यालय के पास क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया गया।
अतिवृष्टि के कारण इटावा-बरेली हाईवे पर कई जगह गड्ढे हो गए थे। सड़क में दरारें आने और किनारे की मिट्टी कटने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने 29 सितंबर के अंक में ‘हाईवे के तीन स्थानों पर दरार, किनारे से कटी मिट्टी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। पांचाल घाट पर गड्ढों में गिट्टी डाली गई। नेकपुर पुल के पास कटी मिट्टी वाले स्थान पर कंक्रीट डाली गई। एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क की दरार की भी खोदाई कर मरम्मत की गई।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल मरम्मत कर यातायात सामान्य कर दिया गया है। पांचाल घाट पर पुलिस बैरिकेड लगाकर यातायात रोका गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाईवे के अन्य स्थानों पर भी गड्ढे भरे जा रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद सड़क की पूरी तरह मरम्मत कराई जाएगी।