फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck full of potatoes caught in market fee evasion

Farrukhabad News: मंडी शुल्क चोरी में आलू भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 18 Apr 2024 03:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Truck full of potatoes caught in market fee evasion
फर्रुखाबाद। बिना गेटपास के आलू भरकर जा रहे ट्रक को मंडी शुल्क चोरी में पकड़ लिया गया। उसे सातनपुर मंडी में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी के प्रभारी सचिव रामसेवक ने बताया कि अमृतपुर क्षेत्र के गांव डबरी से 200 क्विंटल आलू से भरे ट्रक को पकड़कर खड़ा करा लिया गया है। इसका मंडी से गेटपास नहीं कटाया गया था। इससे अब 3900 रुपये मंडी शुल्क और 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना जमा करने के बाद ही ट्रक को छोड़ा जाएगा।

8.85 लाख के बकाए में फर्म होगी निलंबित
सातनपुर मंडी के प्रभारी सचिव रामसेवक ने बताया कि आलू आढ़ती फर्म इशिता ट्रेडर्स पर आठ लाख 85 हजार 941 रुपये मंडी शुल्क बकाया है। इससे इस फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा एक अन्य फर्म को चार लाख रुपये के बकाए में निलंबित किया जा चुका है। उस फर्म के संचालक ने दो लाख रुपये जमा कर दिए। पूरी धनराशि जमा होने पर लाइसेंस बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed