फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled by the death of her husband, a woman hanged herself

पति की मौत से परेशान महिला ने लगाई फांसी

Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the death of her husband, a woman hanged herself
शमसाबाद। पति की मौत से परेशान महिला ने घर में छत में लगे कुंडे से फांसी लगा ली। कमरे में पुत्री का शव लटकता देख माता-पिता बिलखने लगे। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव अद्दूपुर निवासी प्रेम सिंह ने पुत्री स्वाती (22) की शादी दो साल पूर्व एटा जिले के राजारामपुर के गांव झाउझोर निवासी करन सिंह के साथ की थी। तीन माह पूर्व पति करन सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उस समय स्वाती गर्भवती थी। पति की मौत के एक माह बाद स्वाती ने एक पुत्री को जन्म दिया। तब से वह अपने माता-पिता के साथ गांव अद्दूपुर में रह रही थी। पति की मौत से वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन

रविवार देर शाम मां खेत की ओर गई और पिता प्रेम सिंह घर के बाहर बैठे थे। घर में कोई न होने पर स्वाती ने कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। खेत से लौट कर घर आई मां ने पुत्री को फंदे पर लटका देखा तो वह चीख पड़ी, पिता भी घर में दौड़कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसओ मनोज भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरा। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस कारण शव बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed