फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tree fell on Delhi road, traffic disrupted for four hours

Farrukhabad News: दिल्ली मार्ग पर गिरा पेड़, चार घंटे यातायात रहा बाधित

Thu, 12 Sep 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on Delhi road, traffic disrupted for four hours
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। तेज हवा और बरसात के चलते फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ पेड़ हटवाया। चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बुधवार भाेर से ही तेज हवा के साथ बरसात होने लगी। बरसात के चलते फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर परमनगर के पास शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। सुबह चार बजे दिल्ली से आने और जाने वाले वाहनों की लंबी-कतारें सड़क के दोनों ओर लग गई। यातायात प्रभावित होने की सूचना पर शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों की मदद से पेड़ को हटवाने का प्रयास किया। असफल होने पर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने का कार्य शुरू किया। सड़क पर थोड़ी जगह बनने के बाद वाहनों को एक-एक कर निकाला गया। करीब चार घंटे बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। वन विभाग के दरोगा समीर सिंह सेंगर ने बताया कि परमनगर में मुख्यमार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। टीम ने मौके से पेड़ काटकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed