{"_id":"66a2b09ae9b471e6570b3ee4","slug":"traffic-inspector-found-missing-from-duty-during-kanwar-yatra-suspended-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-113804-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कांवड़ यात्रा में ड्यूटी से नदारद मिले ट्रैफिक दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कांवड़ यात्रा में ड्यूटी से नदारद मिले ट्रैफिक दरोगा निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कांवड़ यात्रा में ड्यूटी से नदारद मिले ट्रैफिक के दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा ने एक दिन पहले यातायात प्रभारी व सीओ पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर 21 जुलाई को ट्रैफिक के दरोगा विष्णु दुबे की ड्यूटी लगाई गई थी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने ड्यूटी की जांच की। वह स्थान छोड़कर टिनशेड में बैठे मिले। पूछने पर उन्होंने सीओ से अभद्रता की। इस मामले में सीओ सिटी ने रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी थी। एसपी ने बुधवार देर रात ट्रैफिक के दरोगा विष्णु दुबे को निलंबित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि विष्णु दुबे ने बुधवार को सीओ के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन पर अभद्रता कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। वहीं, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार पर गलत तरीके से संविदा चालक की भर्ती करने समेत कई गंभीर लगाकर दूसरा प्रार्थना पत्र भी एसपी को दिया था।