फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley attacks constable who went to stop illegal mining, dies

Farrukhabad News: अवैध खनन रोकने गए सिपाही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाई, मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley attacks constable who went to stop illegal mining, dies
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। सितवनपुर पिथू के मजरा चंदन नगला में मिट्टी का अवैध खनन रोकने गए सिपाही की ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर हत्या कर दी गई। दरोगा ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर थाना चांदपुर गांव दरबण निवासी रोहित (24) वर्ष 2021 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी नवाबगंज थाने में तैनाती थी। शनिवार रात को दरोगा संतोष कुमार के साथ रोहित की ड्यूटी थी। रात में लगभग 12 बजे सूचना मिली कि गांव सितवनपुर पिथू के मजरा चंदन नगला में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरोगा संतोष कुमार, सिपाही रोहित कुमार, विजय सिंह व चालक शैलेंद्र सिंह चंदन नगला पहुंचे। वहां चालक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी से भगाकर ले जा रहा था। उसके पीछे मोटरसाइकिल चल रही थी। सिपाही रोहित ने जीप से उतरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के लिए हाथ दिया। बाइक पर सवार लोगों ने चालक को आवाज देकर रोहित को कुचलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सिपाही रोहित के ऊपर चढ़ा दी। साथी रोहित को कस्बे के एक डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसको रेफर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने रोहित को कादरीगेट थाना क्षेत्र के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार सुबह सिपाही रोहित ने दम तोड़ दिया।
एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा संतोष कुमार ने गांव चंदन नगला निवासी ट्रैक्टर चालक प्रदीप यादव, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला लाहौरी निवासी भूपेंद्र यादव व जेसीबी चालक सुमित के खिलाफ सिपाही रोहित की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर हत्या करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

इनसेट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट की चोट और अधिक खून बहना मौत की वजह
पैनल से हुए पोस्टमार्टम में सिपाही के पेट में अंदरूनी चोट लगने व अधिक खून बहने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि खनन की सूचना पर पहुंचे सिपाही की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली, जेसीबी, बाइक को कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed