{"_id":"602d4c018ebc3ee90b47da64","slug":"three-xen-received-warning-notice-farrukhabad-news-knp612460067","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्युत एक्सईएन को मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्युत एक्सईएन को मिली चेतावनी
विज्ञापन
विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद में निर्धारित लक्ष्य का 25 प्रतिशत भी राजस्व वसूली नहीं हुई। ग्रामीण खंड की राजस्व वसूली की स्थिति बहुत खराब है। अधीक्षण अभियंता ने राजस्व वसूली खराब होने पर तीनों खंड के एक्सईएन को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के तहत तीन खंड कार्यालय हैं। तीनों को जनवरी में राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। विद्युत वितरण खंड फर्रुखाबाद ग्रामीण को 9 करोड़ 81 लाख रुपये वसूलने का लक्ष्य मिला था। इसमें 1.07 करोड़ रुपये की वसूली हुई।
शहरी खंड को 12 करोड़ 64 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 3.08 करोड़ रुपये वसूले गए। विद्युत वितरण खंड कायमगंज को 5 करोड़ 1 लाख का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष केवल 70 लाख की वसूली की गई है। राजस्व वसूली कम होने पर अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने तीनों खंड कार्यालय के एक्सईएन को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इसमें कहा कि वसूली कम होने पर उच्च अधिकारी नाराज हैं। इससे फरवरी में वसूली अधिक की जाए। अगर वसूली कम हुई तो उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया जाएगा।