{"_id":"66b13d78cbe14ccd00075494","slug":"three-children-of-kiln-worker-admitted-to-hospital-after-vomiting-and-diarrhea-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103591-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भट्ठा मजदूर के तीन बच्चे उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भट्ठा मजदूर के तीन बच्चे उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिहार से आए एक भट्ठा मजदूर के तीन बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। हालत बिगड़ने पर आशा कार्यकर्ता ने तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। मां ने कहा कि दो दिन पहले टीका लगवाने के बाद बुखार आया और फिर उल्टी-दस्त होने लगे।
बिहार प्रांत के नवादा जिला के थाना मदनपुरा के गांव रामगढ़ निवासी चंदन माझी चाल साल से कमालगंज के गांव गुगौरा स्थित भट्ठा पर काम करते हैं। रविवार से उनकी पुत्री काशी (5), पुत्र सीपू (5) व पूतो (4) उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। इसकी जानकारी आशा कार्यकर्ता नन्ही देवी को दी गई। नन्ही देवी ने एंबुलेंस से तीनों बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मां सूमा ने बताया कि दो दिन पहले बच्चों को टीका लगवाया था। इसके बाद उन्हें बुखार आया। मगर रविवार से उल्टी दस्त होने लगे। इससे बच्चों की हालत बिगड़ गई।
-- -- -- -- --