{"_id":"640b800a99a51c9d6d097344","slug":"three-arrested-with-stolen-tractor-trolley-farrukhabad-news-c-12-1-116783-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कंपिल। चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली व कृषि उपकरण बरामद कर पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक शातिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पकड़ने के बाद दो दिन बैठाए रहने के बाद छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारह पत्थर नकिवासी आदेश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि गोदाम से 16 नवंबर को ट्रैक्टर चोरी हो गया था। गांव हरकरनपुर निवासी आशीष कुमार के दरवाजे के बाहर खड़ी ट्रॉली सात मार्च को चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ कामयगंज सोहराब आलम की अगुवाई में पुलिस ने तीन दिन पहले कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी जगवीर सिंह उर्फ बड़े, पुत्र विशाल व रीबू उर्फ लेखराज को पकड़ लिया था। गांव का ही विक्रम पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में कई अन्य लोगों को भी पकड़ा था।
शुक्रवार को जगवीर, विशाल व रीबू की पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तारी दिखाकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पकड़े गए लोगों के पास से बरामद सामान
पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से एक ट्रॉली, एक मक्का की मशीन, चारा काटने का हैरो, एक रोटा वेटर, एक थ्रेसर, एक ट्रैक्टर व कार बरामद की है।