फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Threatened to kill regional youth welfare officer

Farrukhabad News: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill regional youth welfare officer
फर्रुखाबाद। 10 वर्ष से निष्कासित पीआरडी जवान ने ड्यूटी मांगने का दबाव बनाया। मना करने पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों से भी अभद्रता की। मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी व एसपी से की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह ने सीडीओ से शिकायत की। कहा कि वह रविवार दोपहर विकास भवन स्थित कार्यालय में कर्मचारियों के साथ पीआरडी ड्यूटी से संबंधित काम निपटा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब अनियमित रूप से प्रशिक्षित शिवपाल सिंह, विपिन, उमेश आदि आए और दबाव बनाते हुए कहा कि उनके प्रकरण में क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामला निदेशालय में है। कोई भी प्रगति होगी तो उसकी सूचना भेज दी जाएगी। इससे नाराज शिवपाल सिंह आदि ने अन्य पीआरडी जवानों के सामने उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने व बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पिछले 10 वर्ष से शिवपाल सिंह दिल्ली में नौकरी कर रहा था। 2017 से विभाग में पंजीकरण नहीं है। मार्च में पंजीकरण पोर्टल भी बंद हो चुका है। अब जबरन दबाव बनाकर पीआरडी की ड्यूटी मांग रहा है। नियम विरुद्ध ड्यूटी देने से इनकार करने पर कर्मचारियों को धमकाता है। उन्होंने उसके खिलाफ सीडीओ व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed