फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves crossed jewelery and cash worth millions from home

घर से चोरों ने लाखों जेवरात व नकदी की पार

Sat, 21 Sep 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves crossed jewelery and cash worth millions from home
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव बबुरारा में गुरुवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर पचास हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह परिजन जागे और समान बिखरा देखकर दंग रह गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बबुरारा निवासी जितेंद्र कुमार अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में एक कार्यक्रम में गए थे। घर पर उनकी पत्नी मोहनी व बहन थी। गुरुवार रात मोहिनी अपनी ननद के साथ कमरे में सो गई। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें से पचास हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठी अन्य जेवरात पार कर दिए। चोर घटना को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गए। सुबह मोहिनी जागी तो सारा सामान बिखरा देख कर दंग रह गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और छानबीन करके वापस चली गई। मोहिनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। प्रभारी एसओ मेहरबान सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed