फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves broke into the wall and took away cash jewelery

दीवार फांद के घुसे चोर ले गए नकदी जेवरात

Mon, 30 Sep 2019 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the wall and took away cash jewelery
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद कस्बा के मोहल्ला ब्लॉक रोड पर एक किसान के घर रात को चोर घुस गए। चोर वहां से नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। आहट होने पर गृहस्वामी जाग गए और उन्होंने एक चोर को दबोच लिया। पर चोर हाथापाई कर उन्हें धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन

शमसाबाद के मोहल्ला ब्लॉक रोड निवासी जमील शाह खेती करते हैं। रविवार रात वह परिवार के साथ मकान के पीछे के हिस्से में सो रहे थे। चोर रात करीब ढाई बजे घर की दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वहां रखे बक्से व अलमारी खंगाल डाली। एक बक्से को चोर बाहर निकल ले गए।
विज्ञापन

तभी खटपट होने पर जमील शाह जाग गए। वह मकान के आगे हिस्से में गए। उन्होंने एक चोर को दबोच लिया। इस पर जमील शाह से हाथापाई हुई। चोर धक्का देकर भाग गए। उनके शोर मचाने पर परिजन जाग गए। मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने छानबीन की। पर चोरों का कुछ पता नहीं चला। पास ही खाली पड़े एक प्लाट में उनका बक्सा पड़ा मिला। उससे सामान गायब था। जमील शाह ने पुलिस को बताया कि चोर 34 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, बेसर, दो जोड़ी पायलें चोरी कर ले गए हैं।

शक के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed